A message from our founderहमारी संस्थापक की ओर से

Founder's Storyसंस्थापक की कहानी

Ms Shivani Baghel, Founder and Director, Margik Foundation
Ms Shivani Baghelसुश्री शिवानी बघेल
Founder & Directorसंस्थापक एवं निदेशक

I did not start Margik Foundation with big plans. I started with a small worry: that our forests, our women and our young people needed someone to stand with them.

I grew up in Madhya Pradesh. I saw the pressures on our forests. I saw women working hard but having limited opportunities to earn. I saw young people struggling with drugs and losing direction. I felt that I had to do something, even if it was small.

So we began with the forest. We planted trees, supported biodiversity conservation and worked with Joint Forest Management Committees to protect and regenerate our natural resources. Over time, our work expanded to forest fire prevention, bamboo regeneration, sustainable collection of minor forest produce and community participation in forest management.

We then started working more closely with women and young people. We taught women tailoring, beauty and other livelihood skills so that they could earn with dignity and greater independence. We trained young people in driving, mobile repair, computer skills and other practical trades. A skilled and confident rural youth can build a better future without having to leave their community.

We also realised that conservation and development cannot be separated from social wellbeing. We began awareness campaigns for a drug-free society and worked with the Madhya Pradesh Police and Seoni District Police on issues related to drug prevention, women's safety and community awareness.

I believe meaningful change does not always begin with a big project. Sometimes it begins with one tree, one trained woman, one young person who learns a skill, or one child who chooses to stay away from drugs. If our work can make even a small difference in someone's life and contribute to a healthier environment, I believe it is worth doing.

मैंने मार्गिक फाउंडेशन की शुरुआत किसी बड़ी योजना के साथ नहीं की थी। मैंने इसे एक छोटी सी चिंता के साथ शुरू किया कि हमारे जंगलों, हमारी महिलाओं और हमारे युवाओं को किसी के साथ की जरूरत है।

मैं मध्य प्रदेश में पली-बढ़ी हूं। मैंने देखा कि हमारे जंगलों पर दबाव बढ़ रहा है। मैंने देखा कि महिलाएं मेहनत तो करती हैं पर कमाई के मौके कम मिलते हैं। मैंने देखा कि युवा नशे में फंसकर अपना रास्ता भटक रहे हैं। मुझे लगा कि मुझे कुछ करना चाहिए, भले ही वह छोटा सा काम हो।

तो हमने जंगल से शुरुआत की। हमने पेड़ लगाए, जैव विविधता बचाने में मदद की और वन प्रबंधन समितियों के साथ मिलकर प्राकृतिक संसाधनों को बचाने और फिर से उगाने का काम किया। समय के साथ हमारा काम जंगल की आग रोकने, बांस उगाने और वन संसाधनों के सही इस्तेमाल तक फैल गया।

फिर हमने महिलाओं और युवाओं के साथ और करीब से काम करना शुरू किया। हमने महिलाओं को सिलाई, ब्यूटी पार्लर और दूसरे हुनर सिखाए ताकि वे सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ कमा सकें। हमने युवाओं को ड्राइविंग, मोबाइल रिपेयर, कंप्यूटर और दूसरे काम सिखाए। जब गांव का युवा हुनरमंद और आत्मविश्वासी बनता है, तो उसे अपना घर छोड़े बिना भी बेहतर भविष्य मिल सकता है।

हमें यह भी समझ आया कि जंगल बचाना और विकास करना, समाज की भलाई से अलग नहीं है। हमने नशा मुक्त समाज के लिए जागरूकता अभियान शुरू किए और मध्य प्रदेश पुलिस व सिवनी जिला पुलिस के साथ मिलकर नशे की रोकथाम, महिला सुरक्षा और सामुदायिक जागरूकता पर काम किया।

मेरा मानना है कि बड़ा बदलाव हमेशा किसी बड़ी योजना से शुरू नहीं होता। कभी-कभी यह एक पेड़ से, एक प्रशिक्षित महिला से, एक हुनरमंद युवा से, या नशे से दूर रहने का फैसला करने वाले एक बच्चे से शुरू होता है। अगर हमारा काम किसी की जिंदगी में थोड़ा सा भी फर्क ला सके और एक बेहतर पर्यावरण बनाने में मदद कर सके, तो मुझे लगता है कि यह काम करने लायक है।

— Shivani Baghel, Founder & Director— शिवानी बघेल, संस्थापक एवं निदेशक